{"_id":"68acb085e343a5b5e2014d9a","slug":"a-young-man-who-left-home-was-hit-by-a-train-his-bike-was-not-found-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130607-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर से निकला युवक ट्रेन से कटा, नहीं मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर से निकला युवक ट्रेन से कटा, नहीं मिली बाइक
Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। घर से निकला एक युवक सोमवार को जम्मू मेल से कट गया। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। पुलिस को जांच में उसका मोबाइल फोन मिला, लेकिन युवक की बाइक कहीं नहीं मिली।
यह हादसा है या आत्महत्या, पुलिस फिलहाल जांच कर रही। अजीतमल-बाबरपुर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कुलदीप (32) सोमवार 12 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। करीब साढ़े तीन बजे उसका शव फफूंद रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर स्थित बल्ला की मढ़ैया गांव के सामने अप लाइन के किनारे पड़ा मिला।
जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान शव के पास युवक का मोबाइल फोन पड़ा मिला। जिससे उसके घरवालों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
उधर, चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे युवक के पिता गेंदालाल ने बताया कि कुलदीप दो भाइयों में छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। कुलदीप अविवाहित था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच माह पहले ही घर आया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि युवक की जम्मू मेल ट्रेन से कटकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दिया जाएगा। हादसा या आत्महत्या दोनों बिंदुआें पर जांच की जा रही है। उधर, परिजनों ने युवक की बाइक का पता लगाने की गुहार लगाई है।