{"_id":"676308b7162cf8eb6e00c537","slug":"a-young-man-was-injured-by-hitting-him-with-an-axe-in-a-dispute-between-children-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120069-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक को किया घायल
विज्ञापन
औरैया। बच्चों के विवाद को लेकर छह से अधिक लोगों ने रंजिश के चलते एक युवक पर बुधवार सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने युवक को गंभीर हालत में 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चिचौली अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
क्षेत्र के गांव नगला चैनसुख निवासी दिलीप सिंह अपने भाई सूरज सिंह के साथ अपने घर जा रहा था। रास्ते में रंजिश मानने वाले गांव के ही छह से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया। लात घूसों से पीटते हुए कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। दिलीप के चाचा जाहर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बच्चों को कंचा खेलने से मना करने पर विवाद हुआ था। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।