फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A woman who came to pledge fake jewellery was caught

Auraiya News: नकली जेवर गिरवी रखने आई महिला को पकड़ा

Sat, 30 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A woman who came to pledge fake jewellery was caught
अटसू। एक सराफ की दुकान पर नकली जेवर गिरवी रखने आई महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर-बल्लापुर का है। गांव में सत्यप्रकाश की मंदीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को दो महिलाएं जेवरात गिरवी रखने दुकान पर आई थीं। दुकानदार ने जेवरात को परखा तो पॉलिश किए हुए नकली जेवर निकले।
विज्ञापन

इससे दो दिन पहले भी दो महिलाएं उनकी दुकान पर आईं थी। बीमारी का हवाला देते हुए जेवर गिरवी रख रुपये देने की बात कही। जिस पर सत्यप्रकाश ने जेवर गिरवी रख 24 हजार रुपये दे दिए थे। जांच में जेवर नकली निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिलाएं पॉलिश किए नकली जेवरात गिरवी रखकर ठगने का प्रयास कर रही थीं। तहरीर पर औरैया के नारायणपुर चुंगी निवासी अनीता देवी पत्नी राजेश व एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed