{"_id":"68851ddbc99943cd5d0b4d89","slug":"a-truck-hit-a-roadways-bus-from-behind-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129271-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। हाईवे पर सवारियां लेकर जा रही एक इटावा डिपो की रोडवेज बस में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए, हालांकि बस का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
इटावा डिपो की बस में सवारियां लेकर चालक राजीव कुमार व परिचालक विकास अग्रवाल कानपुर जा रहे थे। वह बस अजीतमल कस्बे से न ले जाकर हाईवे से सीधे ले जाने लगे। इसी बीच अजीतमल कस्बे के सामने सवारी उतारने के लिए चालक ने बस को हाईवे पर रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस के पीछे का शीशा टूट गया। हालांकि सवारियां बाल-बाल बच गईं।
हादसे के बाद लोगों को एकत्रित होता देख चालक बस लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।