फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A tractor-trolley loaded with paddy overturned after colliding with a mini truck, injuring four.

Auraiya News: मिनी ट्रक की टक्कर से धान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चार घायल

Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with paddy overturned after colliding with a mini truck, injuring four.
औरैया। गांव भाऊपुर के पास मिनी ट्रक ने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने सेधान की बोरियां हाईवे पर फैल गईं। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान व मिनी ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस शहर स्थित जिला अस्पताल ले गई। वहां से किसान को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित थाना सट्टी के गांव शाहजहांपुर निवासी किसान राजेश अपने भतीजे रोहित व ताज मोहम्मद के साथ बुधवार तड़के ट्रैक्टर ट्राॅली में धान लादकर शहर स्थित मंडी आ रहे थे। ट्रैक्टर रोहित चला रहा था। सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर के पास जनपद फिरोजाबाद थाना एका के गांव भरतपुर निवासी मिनी ट्रक चालक जतन दुबे ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे राजेश, रोहित, ताज मोहम्मद व मिनी ट्रक चालक जतन घायल हो गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर फैली धान की बोरियों व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed