फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A teenager died due to snake bite

Auraiya News: सांप के डसने से किशोर ने तोड़ा दम

Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A teenager died due to snake bite
सहार। मां के साथ गुरुवार को सो रहे किशोर को सांप ने डस लिया था। शुक्रवार को तिर्वा मेडिकल काॅलेज में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव सहार निवासी राजेश कुमार का बेटा विकास (14) गुरुवार रात मां ममता के साथ सो रहा था। तभी चारपाई पर सांप पहुंच गया। विकास का हाथ लगने से सांप ने उसे डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे किशोर ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार विकास गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। पिता राजेश कुमार हाथरस जनपद के गांव नगला कढ़ा में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद वह गांव पहुंचे। इसके बाद विकास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed