फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A robbery accused got shot in a police encounter

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को लगी गोली

Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
A robbery accused got shot in a police encounter
औरैया। बेला थाना, एसओजी व बिधूना कोतवाली पुलिस ने बुधवार की भोर डहरियापुर रोड के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिख रहे दो बाइकों पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसओजी, बेला थाना पुलिस व बिधूना कोतवाली पुलिस को लूट के वांछित आरोपियों के बाइकों से आने की मुखबिर की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। इस दौरान पुलिस ने डहरियापुर के पास मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। जिसमें बुधवार भोर मुखबिर की दी गई सूचना के तहत दो बाइक पर सवार पांच युवक उधर से होकर निकले। जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी,उन्होंने वापस भागने के लिए अपनी-अपनी बाइकें मोड़ी।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। यह देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बाइक सवार एक युवक के पैर में जा लगी। जिससे बाइक अनियंत्रित होने से सभी बाइक समेत वहीं गिर गए। इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पिछले सात अगस्त को बेला रसूलाबाद मार्ग पर लूट की घटना हुई थी। जिसमें पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं कई और लोग फरार चल रहे थे। जिसमें पुलिस ने बुधवार भोर घेराबंदी कर दो बाइक सवार सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में सहार निवासी आशीष पाल के पैर में गोली लगी है।

बिधूना कोतवाली निवासी यश उर्फ गोलू के अलावा शिवा, विराट व चंदन शामिल हैं। बताया कि यह सभी मिलकर शराब आदि के लिए छोटी-छोटी घटनाएं करके अपने शौक पूरे करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो बाइकें, असलहे, लाेहे की छड़ व 32 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed