फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A resolve to make every student proficient.A resolve to make every student proficient.

Auraiya News: हर छात्र को निपुण बनाने का संकल्प

Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A resolve to make every student proficient.A resolve to make every student proficient.
फोटो -44- शपथ दिलाते बीएसए। स्रोत:कर्मी
औरैया। शहर के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मंडलीय निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हर छात्र को निपुण बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में औरैया व जालौन जनपद के एआरपी, एसआरजी, डाइट मेंटर और शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए संजीव कुमार व जालौन के बीएसए विकास चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बीएसए संजीव कुमार ने कहा कि विभाग निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएसए जालौन विकास चौधरी ने कहा कि यह प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान से जोड़ने का राष्ट्रीय अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय से आईं विशेषज्ञ श्वेता व गर्ग नागपाल ने निपुण भारत मिशन की प्रगति, वर्ष 2026-27 की रणनीति, बालवाटिका संचालन व आकलन पर चर्चा की। उन्होंने एनबीएमसी पोर्टल के उपयोग तथा डेटा आधारित समीक्षा पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
इसके अलावा विद्यालय भ्रमण, मेंटरिंग एवं निपुण प्लस पर चर्चा की गई। समूह चर्चा सत्र में शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए और सुझाव दिए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने निपुण शपथ लेते हुए हर बच्चे को निपुण बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह का संचालन शिक्षक प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ डायट प्रवक्ता कपूर सिंह परिहार, बीईओ अलकेश सकलेचा, दाताराम, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ गुप्ता, सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव सहित दोनों जनपदों के बीईओ, एसआरजी व एआरपी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed