{"_id":"69e2892d59bf9d40890f4aca","slug":"a-pepsi-distributor-was-allegedly-robbed-of-rs-35-lakh-but-police-say-it-was-a-road-accident-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143252-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से साढ़े तीन लाख की लूट का आरोप, पुलिस बता रही सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से साढ़े तीन लाख की लूट का आरोप, पुलिस बता रही सड़क हादसा
Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा के बेला रोड निवासी पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे असेनी तालाब के पास अपाचे सवार तीन युवकों पर लूट का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, वह सहार से दो दिन का करीब 3.75 लाख रुपये कलेक्शन, लैपटॉप और मोबाइल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि अपाचे सवार तीन बदमाशों ने सामने से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और बैग लूटकर भाग गए।
पीड़ित ने किसी तरह पावर हाउस पहुंचकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आमने-सामने की टक्कर से उपजा विवाद और सड़क हादसा जान पड़ता है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लूट के दावों की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। (संवाद)