फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A herd of Brahmins attacked the people

Auraiya News: बरैयों के झुंड ने लोगों पर बोला हमला

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
A herd of Brahmins attacked the people
अंत्येष्टि में सम्मिलित होने गए थे लोग, कई घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नगर में नहर किनारे बने अंत्येष्टि स्थल मुक्तिधाम में बरैया के छत्ते से लोग परेशान हैं। रविवार को अंत्येष्टि में शामिल होने गए लोगों पर कई बरैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। बरैयों के काटने से कई लोग घायल हो गए।

शनिवार को नगर के शास्त्री नगर निवासी किराना व्यापारी राजाराम गुप्ता की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया। रविवार सुबह मृतक के अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय लोग नहर किनारे स्थित अंत्येष्टि स्थल मुक्तिधाम पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बीच शव दाह के लिए आग लगाई गई। आग की लपटें ऊपर पेड़ पर लगे बरैया के छत्ते तक पहुंचीं। इस पर बरैयों का झुंड यहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बावजूद कई लोगों को बरैयों ने काट लिया। लोगों के शरीर में कई स्थानों पर सूजन आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी कई बार अंत्येष्टि में शामिल होने आए लोगों पर बरैयों के झुंड हमला बोल चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बरैयों के छत्ते से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed