{"_id":"6885240daaeec0898606527c","slug":"a-girl-alone-in-the-house-committed-suicide-by-hanging-herself-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129283-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में अकेली किशारी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में अकेली किशारी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। घर में अकेली किशोरी ने रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। स्कूल से घर पहुंची मां ने गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला।
पड़ोसी की मदद से गेट तोड़कर मां अंदर पहुंची तो बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव भीखेपुर निवासी अवधेश कुमार की गांव स्थित बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार को अवधेश अपने बेटे शैलेंद्र के साथ दुकान का सामान लेने दिल्ली गए थे। मां स्नेहा कानपुर देहात कोतवाली के सिकंदरा के गांव रजौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं।
वह भी सुबह अपने स्कूल निकल गई थीं। घर पर इकलौती बेटी करिश्मा (17) ही थी। दोपहर करीब तीन बजे स्नेहा घर पहुंचीं। बाहर लगे गेट को खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने करिश्मा के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उन्होंने पड़ोसी की मदद से गेट तुड़वा दिया।
अंदर जाकर देखा तो छत में पड़े जाल में जूट की रस्सी से बेटी फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी किशोरी के पिता व भाई को दी गई। वह दिल्ली से रवाना हो गए। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद दोबारा पूछताछ की जाएगी।