फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A farmer fell from the roof after slipping and died

Auraiya News: पैर फिसलने से छत से गिरा किसान, मौत

Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A farmer fell from the roof after slipping and died
रुरुगंज। कुदरकोट थाना के गांव वैवाह में रविवार सुबह शौचालय से बाहर निकलने के दौरान पैर फिसलने से किसान छत से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए इटावा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वैवाह निवासी कल्याण सिंह (49) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार सुबह वह छत पर बने शौचालय गए थे। बाहर निकलते वक्त पैर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरे, इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें इटावा के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अनहोनी पर पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटा अज्ञेय, पवन, संजय, भाई विश्राम सिंह रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed