{"_id":"4cef4da76edb2debe5a099514e646ceb","slug":"a-death-in-accidents-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में
विज्ञापन
महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया। हालत गंभीर देख महिला सहित दो लोगों को कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के
दौरान महिला की मौत हो गई।
गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही एसपी कालोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी हरीराम को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर हालत देख यहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना में यमुना रोड पर जमालशाह के पास हुई।
गुरुवार की दोपहर साइकिल से घर जा रहे अशलीम पुत्र शरीफ को सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तीसरी घटना चिचौली पुल के पास घटी। ककराही बाजार दिबियापुर निवासी गौरव पाठक पुत्र देवेश कुमार बुधवार की रात लगभग 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे।
दिबियापुर रोड पर चिचौली पुल के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया।