फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A cancer-stricken labourer hanged himself to death.

Auraiya News: कैंसर से परेशान मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A cancer-stricken labourer hanged himself to death.
फोटो-19- मुलायम की फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव अंतौल में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ गईं महिलाओं ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

अंतौल निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई मुलायम सिंह उर्फ विजय प्रकाश (38) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। मोहित के अनुसार विजय पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित था, बीमारी को लेकर वह काफी परेशान रहता था। परिजन के अनुसार शुक्रवार रात विजय रोजाना की तरह खाना खाकर परिवार के साथ कमरे में सोए थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब घर के लोग जागे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थे। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच खेतों से लौट रही महिलाओं ने जानकारी दी कि गांव के सुख सिंह के खेत में एक आम के पेड़ पर चादर के फंदे से विजय का शव लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनते ही पत्नी लता, मां कांति देवी और बेटा अमन रोते-बिलखते हुए मौके पर भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मजदूर बीमारी से परेशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19- मुलायम की फाइल फोटो।

फोटो-19- मुलायम की फाइल फोटो।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed