{"_id":"6b088364e53a4ab81f0413f6","slug":"a-balcony-of-a-house-under-construction-on-the-chc-road-collapsed-auraiya-news-c-211-1-aur1006-155612-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी मार्ग पर निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी मार्ग पर निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा
विज्ञापन
फोटो-46- निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा। संवाद
बिना नक्शे के निर्माण करने पर नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कस्बे में निर्माणाधीन एक मकान की शटरिंग खोलने के दौरान छज्जा व दीवार का हिस्सा गिर जाने से हड़कंप मच गया। नगर पंचायत ने बिना नक्शे के निर्माण करने पर नोटिस जारी किया है। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई नहीं था।
शहर के नेहरू नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बड़ा हादसा टल गया। यहां संजय नगर निवासी राजेश यादव के तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का छज्जा और दीवार का हिस्सा शटरिंग खोलते समय भरभराकर सड़क पर आ गिरा। तेज आवाज के साथ मलबा गिरते ही गली में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय गली में कोई राहगीर नहीं था। यह रास्ता औरैया रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाता है और यहां दिनभर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ बनी रहती है। मलबा पूरी गली में फैलने से रास्ता जाम हो गया और सरकारी अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। मामले के जानकारी मिलने के बाद नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बन रहे मकान के मालिक को नोटिस जारी किया गया।