{"_id":"76090","slug":"Auraiya-76090-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को बीपीएल कार्ड देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को बीपीएल कार्ड देने का आरोप
Auraiya
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। रामपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अपात्रों को बीपीएल और अंत्योदय कार्ड देने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने जांच के बाद अपात्रों के नामों को काटने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार को ग्राम पंचायत रामपुर, रामसहाय के ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें प्रधान व सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से पात्रों के नाम काटकर अपात्रों के नाम बीपीएल व अंत्योदय कार्ड जारी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम नरायन शंखवार ने कहा कि अगर ग्रामीणों को उनका हक नहीं दिया जाएगा तो वह जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पात्रों के नाम कार्डजारी किए जाएंगे। इस मौके पर होरीलाल, गंभीर सिंह, महाराज सिंह, पीतम सिंह, सुखराम, कुंवर सिंह, विजय सिंह, धर्मेंद्र, बीरू, कमलेश, रामरतन समेत कई मौजूद थे।