{"_id":"75594","slug":"Auraiya-75594-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को आठ जोन व 32 सेक्टरों में बांटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को आठ जोन व 32 सेक्टरों में बांटा गया
Auraiya
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। अगले महीने निकाय चुनाव की आहट को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश के अनुसार 07 जून को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जानी है। इसको लेकर मतदान पूर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के निकाय चुनाव को आठ जोन और 32 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 25 मई तक निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य चलेगा। नगर पंचायत क्षेत्रों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद औरैया एवं नगर पंचायत अजीतमल/बाबरपुर, अटसू, अछल्दा, बिधूना, फफूं द एवं दिबियापुर को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर दिया है। निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद को दो जोन, नगर पंचायतों के क्षेत्रों को एक-एक जोन में विभक्त किया गया है। फिलहाल निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों का ध्यान मतदाता सूची पूरी करने पर है। वहीं मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों की सूची भी दुरुस्त की जा रही है। गठित किए गए जोन और सेक्टरों में अधिकारियों की तैनाती के लिए उनका चिंहीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग से ईमेल और पत्रों के आदान प्रदान का सिलसिला भी तेज हो गया है।