{"_id":"75168","slug":"Auraiya-75168-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-कार की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम-कार की भिड़ंत में चार घायल
Auraiya
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर कोतवाली में जालौन चौराहे पर मंगलवार की रात ढाई बजे डीसीएम-कार की भिड़ंत में कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर रिफर कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस कोतवाली ले आई। जबकि चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया।
कार सवार अनिल (35 वर्ष) पुत्र विजय शर्मा, शम्मो (30 वर्ष) पुत्र जेवी परवेश, भगवती प्रसाद (35 वर्ष) पुत्र बदलू प्रसाद निवासीगण कल्यानपुर कानपुर और धर्मेंद्र (30 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र निवासी पनकी कानपुर आदि कानपुर से बकेवर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जालौन चौराहे के निकट पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद कार सवारों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र की हालत को गंभीर बताते हुए रिफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार पुलिस कोतवाली ले आई है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।