Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में लापरवाह बना विभाग

बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में लापरवाह बना विभाग

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 20 दिन शेष हैं। बावजूद इसके डीआईओएस कार्यालय ने अभी तक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित नहीं की है। विभाग की इस आधी-अधूरी तैयारियां कहीं परीक्षा की सफलता पर सवाल न खड़े कर दे।
विज्ञापन

19 फरवरी से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। डीआईओएस कार्यालय कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभी तक संवेदनहीन बना हुआ है, जबकि मानक के अनुसार बोर्ड परीक्षा के करीब डेढ़ माह पूर्व ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होने के साथ ही सभी तैयारियां पूर्ण हो जानी चाहिए थी। इसके बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अभी तक मात्र बीस फीसदी ही कक्ष निरीक्षकों की सूची भेजी जा सकी है। शेष विद्यालयों ने अभी तक कक्ष निरीक्षकों की सूची भेजना मुनासिब नहीं समझा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार कक्ष निरीक्षकों की सूची को आनलाइन किया जाना है, ऐसे में जब अभी तक कक्ष निरीक्षकों की सूची डीआईओएस कार्यालय में नहीं पहुंची हैं। ऐसे में परीक्षकों की लिस्ट को इंटरनेट पर अपलोड करना दूर की बात है। इस आधी-अधूरी तैयारी के बीच नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराया जाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। वहीं डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षाओं के सफलतम संपन्न कराने की तैयारी पूरी न होने से विभाग पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सभी विद्यालय के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्यालय में परीक्षकों की सूची भी भेजी जा चुकी है। जल्द ही उनकी तैनाती कर दी जाएगी। राजकुमार पंडित, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed