फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अतिक्रमण के खिलाफ गरजा महाबली

अतिक्रमण के खिलाफ गरजा महाबली

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर में पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता श्रीपति सहाय के नेतृत्व में स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महाबली भगत सिंह चौराहे पर बनी नगर पंचायत की दुकानों पर गरजा और उन्हें धराशाई कर दिया। जबकि कुछ स्थानों पर महाबली की शक्ति क्षीण नजर आई। अस्थायी अतिक्रमण में भर्थना रोड पर महाबली गरजता रहा। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान अन्य मार्गो पर भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में सौंदर्यीकरण को लेकर हो रहे मार्ग चौड़ीकरण को गतिशील बनाने के लिए पीडब्लूडी विभाग निर्माण खंड दिबियापुर के अधिशाषी अभियंता श्रीपत सहाय के नेतृत्व में सुबह से अतिक्रमण हटाओं अभियान महाबली के साथ आरंभ हुआ और भगत सिंह पार्क की बाउंड्री पर गरजा। उसके बाद नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों को धराशाई कर दिया। अभियान भर्थना रोड से प्रारंभ हुआ। जहां नाली से नाली तक अभियान को गति दी गई। इस दौरान कहीं - कहीं महाबली की ताकत सिमटी नजर आई। जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। देर शाम तक भर्थना रोड पर अभियान जारी था। विभाग के जेई अवध नारायण व सहायक अभियंता वीके यादव ने बताया कि यह अभियान किशनी रोड, रामगढ़, दिबियापुर रोड सहित प्रमुख मार्गों पर भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed