{"_id":"32-201660","slug":"Auraiya-201660-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधि एसडीओ को किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधि एसडीओ को किया बाहर
Auraiya
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बैठकों में प्रतिनिधियों को भेजने से नाराज डीएम कई बार अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी हैं। लेकिन अधिकारियों के रवैये में सुधार नहीं आ रहा। सोमवार को सिंचाई बंधु की बैठक में भी यही नजारा दिखा। यहां एक्सईएन विद्युत विभाग के प्रतिनिधि के रूप में एसडीओ पहुंचे। इससे नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने जहां एक्सईएन का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, वहीं प्रतिनिधि एसडीओ को बैठक से बाहर निकाल दिया।
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक हुई। बैठक में एक्सईएन विद्युत के गैरहाजिर रहने की जानकारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष कार्रवाई की बात कह ही रहे थे कि इस बीच उनके प्रतिनिधि के रूप में एसडीओ गजेंद्र सिंह वहां पहुंचे। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पारा और चढ़ गया और उन्होंने एसडीओ को फटकार लगा बैठक से बाहर कर दिया। बैठकों से लगातार गैरहाजिर रह रहे एक्सईएन पंकज शर्मा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य अधिकारियों से कहा कि बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बनारसी यादव, रजनीकांत, ओ.पी यादव, जयप्रकाश, सुदर्शन प्रसाद, नरेंद्र देव शर्मा व लालसिंह आदि मौजूद रहे।
बैठक में उठे ये मुद्दे
बैठक में क्योंटरा फीडर पर एक-एक पोल लगवाने की मांग की गई। वहीं ग्राम प्रधान भरसेन ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से रजवाहा भरसेन की सिल्ट सफाई न होने की शिकायत की। राजकीय नलकूपों के संचालन के संबंध में अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि वर्तमान में 23 नलकूप बंद है। जिनमें लो वोल्टेज की समस्या है। वहीं वित्तीय वर्ष 2014-15 में 12 नए नलकूप का लक्ष्य है। जिस पर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।