{"_id":"32-196784","slug":"Auraiya-196784-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिखाई दबंगई, यात्रियों की धुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिखाई दबंगई, यात्रियों की धुनाई
Auraiya
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुभाष चौराहे पर दिखाया वर्दी का रौब
- रिक्शा चालकों को भी नहीं बख्शा
- एसपी बोले, मामला संज्ञान में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। लगता है कि अब शहर की पुलिस यात्रियों और रिक्शा चालकों पर ही दबंगई दिखाकर अपराध पर अंकुश लगाने की कवायद में जुट गई है। रविवार रात पुलिस ने वर्दी का रौब झाड़ते हुए सुभाष चौराहे पर जमकर तांडव किया। पहले गाली-गलौज की, इसके बाद यात्रियों और रिक्शा चालकों की जमकर पिटाई कर दी। वर्दी के डर से पीड़ित इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
सोमवार देर रात करीब दो बजे सुभाष चौराहे के पास एक-डेढ़ दर्जन यात्री अलग-अलग स्थानों के लिए बस आने का इंतजार कर रहे थे। चौक पर चाय-पान की कुछ दुकानें भी खुली थीं। इसी बीच शहर से सटे एक पुलिस चौकी के प्रभारी कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। वर्दी का रौब गांठते हुए उन्होंने पहले दो-तीन दुकानों पर लगी पालीथिन फाड़ डाली। इसके बाद वहां खड़े यात्रियों से पूछताछ करने के बाद उनके साथ गाली-गलौज करने पर उतारू हो गए। सूत्रों के अनुसार इस बीच चीता मोबाइल भी मौके पर पहुंच गई। फिर क्या था पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए यात्रियों की धुनाई शुरू कर दी। पुलिस की इस दादागिरी से भयभीत कुछ यात्री वहां से भाग निकले। सोमवार सुबह चौक पर दुकानों के पास पुलिस की दादागिरी चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन वर्मा ने रविवार रात इस तरह की घटना होने से इंकार कर किया है। वहीं एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।