{"_id":"32-173023","slug":"Auraiya-173023-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 अप्रैल को होगा मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 अप्रैल को होगा मतदान
Auraiya
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में बुधवार से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिले में 24 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और और शांतिपूर्ण कराना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खास कार्यक्रम बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एस. राजलिंगम ने बुधवार को लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद ब्लाक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि औरैया जनपद लोकसभा क्षेत्र इटावा और कन्नौज से जुड़ा है। जनपद में कुल 954584 मतदाता हैं। व्यवस्थित और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जनपद में 1086 बूथ बनाए गए हैं। 525759 पुरुष और 428764 महिला मतदाता हैं। इनमें से 49062 युवा मतदाता हैं। गत लोकसभा चुनाव में जनपद में 50 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब लाल बत्तियों को प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। साथ ही असलहों के प्रदर्शन और मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए शराब आदि का उपयोग भी आचार संहिता के दायरे में आएगा। आचार संहिता के उल्लंघन पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं हैं। व्यवस्थित रूप से चुनाव कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
यूं होगा चुनावी कार्यक्रम
- 29 मार्च से 05 अप्रैल तक होगा नामांकन
- 7 अप्रैल को ही होगी नामांकन पत्रों की जांच
- 9 अप्रैल को उम्मीदवार वापस ले सकते हैं नामांकन पत्र
- 24 अप्रैल को होगा मतदान
- 16 मई को होगी मतगणना
नोटा का भी विकल्प
लोकसभा चुनाव में इस बार भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इवीएम में मतदातओं को नोटा का विकल्प दिया गया है। मतदाता को यदि लगे कि कोई भी उम्मीदवार उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है तो वह इवीएम पर नोटा का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
तीन से सात दिन पूर्व वितरित होगी वोटर स्लिप
जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान से तीन से सात दिन पूर्व फोटो वोटर स्लिप वितरित की जाएगी। इससे उन्हें अपने मतदान का केंद्र व स्थान की जानकारी होगी। मतदाता आसानी से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
बूथ स्तर पर लगेगी मतदाता चौपाल
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में जागरूकता हेतु नौ मार्च को हर बूथ स्तर पर मतदाता चौपाल लगाई जाएगी।
चुनावी व्यय पर होगी पैनी नजर
निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारी करने वाले दावेदारों के चुनावी व्यय पर पैनी नजर रखने के लिए टीम गठित कर दी गई है। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण हेतु वीडीओ सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग, लेखा, स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों का गठन किया गया है। साथ ही कलक्ट्रेट में 24 घंटे रूम की स्थापना भी की गई है। 05683-249551 टेलीफोन नंबर के जरिए जरूरी सूचना दी जा सकती है।