फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाई

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाई

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्हूपुर में मंगलवार रात महिला ने घर में कमरे के अंदर कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कुल्हूपुर निवासी सीमा देवी (30) पत्नी स्व. आलोक शर्मा को दो दिन पूर्व उसके ससुर राकेश शर्मा घर छोड़ गए थे। वह यहां अकेली रहती थी। मंगलवार रात सीमा ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात पड़ोसी घर पहुंचे तो सीमा को फांसी पर लटका देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने सीमा के आत्महत्या किए जाने की जानकारी उनके परिजनों को दे दी। चौकीदार टिल्लू की सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजमोहन वर्मा ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

पति ने भी की थी आत्महत्या
औरैया। मृतक सीमा देवी के पति ने भी दो वर्ष पूर्व किन्हीं कारणवश आग लगाकर आत्महत्या की थी। उसके दो बच्चे हैं। जिनका पालन पोषण मृतका के ससुराली पक्ष के लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed