Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पड़ोसी बने जनाति, टेलर की बेटी जीवनसाथी

पड़ोसी बने जनाति, टेलर की बेटी जीवनसाथी

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कम गहने एवं सस्ते कपड़े का उलाहना देकर वधू पक्ष ने बारात वापस कर दी तो वर पक्ष को बेइज्जती होने का डर सताने लगा। वर के पिता को हताश देख आसपास के लोग जैसे बैंड बाजा और बाराती बन गए। उनकी पहल पर पड़ोस में रहने वाला टेलर लड़के से अपनी बेटी की शादी को राजी हो गया। बुधवार देर शाम मुहालवासियों के सहयोग से बीच तिराहे पर स्टेज सजाकर जयमाल कराया गया। इससे फिल्मी गीत चूड़ियां बनतीं हैं दुकानों में जोड़ियां ऊपर आसमानों में सार्थक होता दिखा।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर वार्ड में पुर्वा चैनसुख बिरिया औरैया निवासी राजमिस्त्री विनोद कुमार बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह की बारात लेकर 18 फरवरी की शाम पहुंचे। द्वाराचार से लेकर जयमाल कार्यक्रम हंसी खुशी हुआ। लेकिन जब चढ़ावा कार्यक्रम चल रहा था तभी जेवरात एवं कपड़ों में दुल्हन पक्ष की महिलाएं कमी निकालने लगीं। बात बढ़ने पर वधू के पिता ने शादी से इंकार कर दिया। आसपास के लोगों ने लड़की के पिता को लाख समझाया लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार वर पक्ष के लोग सड़क पर जाकर बैठ गए। बिना दुल्हन बारात लौटने पर मायूस पिता एवं परिजनों ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई। मुहाल के समाजसेवियों जागेश्वर दयाल दोहरे, विनोद कुमार, रतनलाल, महेश चक्रवर्ती, मन्नीलाल, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार आदि ने पहल कर पास में ही रहने वाले टेलर तुलाराम से बेटी की शादी करने को कहा। अच्छा घर वर देखकर उसका परिवार शादी को राजी हो गया। शास्त्रीनगर मुहाल के लोगों ने मिसाल कायम करते हुए चंद घंटों में शादी करा दी। किसी ने वर पक्ष के रहने का इंतजाम किया तो किसी ने खाने पीने की व्यवस्था संभाली। मुहालवासियों ने सहयोग कर दुल्हन को विदा करने के लिए सामान सहित सभी इंतजाम किए। पूरा मुहल्ला शादी की खुशी में जमकर नाचा। मुहल्ले के बुजुर्गों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। लड़के के पिता विनोद कुमार का कहना है कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपने बेटे की शादी दिबियापुर के शास्त्रीनगर में रहने वाले व्यक्ति की बेटी के साथ तय की थी। रात में बारात लौटने पर वे मायूस थे। लेकिन अब नई बहू के साथ लौटकर जमकर खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed