{"_id":"32-156472","slug":"Auraiya-156472-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश की टीम ने मॉडल से चौंकाया, रही अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश की टीम ने मॉडल से चौंकाया, रही अव्वल
Auraiya
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर ( औरैया )। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 21वां जिला अधिवेशन दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के तकरीबन दो सैकड़ा ग्रुपों ने ऊर्जा संभावनाएं उपयोग एवं संरक्षण विषय पर अनुभव पत्र एवं माडल प्रस्तुत किए। पानी के बुलबुलों से ऊर्जा उत्पन्न करने पर सरस्वती विद्या मंदिर के आकाश राजपूत के नेतृत्व वाली टीम ने पहला स्थान पाया।
अधिवेशन में गेल डीएवी, जनता कालेज ककोर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार, मानस इंटर कालेज कंचौसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिबियापुर, वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर, डीएवी माडल स्कूल आदि के बच्चों ने अपने अपने अनुभव पत्र एवं माडल प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के आकाश राजपूत के ग्रुप को पानी के बुलबुलों से ऊर्जा उत्पन्न किए जाने के माडल पर पहला स्थान मिला। मानस इंटर कालेज कंचौसी के अजय गुप्ता के नेतृत्व वाले ग्रुप को कचरे से विद्युत उत्पादन के माडल के लिए दूसरा स्थान एवं गेल डीएवी के प्रशांत यादव के नेतृत्व वाले ग्रुप को सौर्य ऊर्जा को केंद्रीयकृत करके ऊर्जा उत्पन्न करने वाले माडल को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में गेल डीएवी के शिशिर के ग्रुप को दरवाजा बंद होते ही घर की बिजली बंद हो जाने संबंधी ऊर्जा संरक्षण प्रोजेक्ट को पहला स्थान मिला। अलग अलग स्कूलों के दीक्षा एवं अभिषेक के ग्रुपों के प्रस्तुत प्रोजेक्टों को भी सराहना मिली है। जिला समन्वयक डा.लक्ष्मी पोरवाल ने बताया कि चयनित बाल विज्ञानी 8 नवंबर से महामाया बालिका इंटर कालेज नोएडा में होने वाले राज्य आयोजन में सहभागिता करेंगे। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक विज्ञान केके पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पवन कुमार द्विवेदी ने की। निर्णायक वैदिक कालेज में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता जीएन अग्रवाल, परियोजना प्रशिक्षक मनीष यादव, गेल डीएवी के प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजीव शर्मा मौजूद रहे। जिला समन्वयक एवं प्रोफेसर डा.लक्ष्मी पोरवाल एवं कार्यक्रम समन्वयक धीरज तिवारी ने कहा कि आगे भी विज्ञान अभिरुचि बढ़ाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।