फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दीप्ति नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए चयनित

दीप्ति नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए चयनित

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर थर्ड गर्ल्स एथलेटिक्स मीट में गेल डीएवी के बच्चों ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 76 स्कूलों की टीमों में अव्वल स्थान पाया। व्यक्तिगत दौड़ प्रतियोगिता में दीप्ति सिंह एवं महिमा शर्मा ने जीतीं तो 4 गुणा 400 मीटर रिले में पांच छात्राओं की टीम ने तीसरा स्थान पाया। दीप्ति सिंह सीबीएसई की नेशनल एथलेटिक मीट के लिए चयनित हुईं। खिलाड़ी छात्राओं को डीएवी प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गेल डीएवी की खेल प्रशिक्षिका नेहा अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों सालवान पब्लिक स्कूल ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में सीबीएसई पूर्वी मंडलीय समूह तृतीय की बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल के 76 सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। गेल डीएवी के नौ छात्राओं ने खेलों में प्रतिभाग किया। इसमें व्यक्तिगत स्पर्धा में दीप्ति सिंह ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान एवं 800 मीटर दौड़ में महिमा शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। 4 गुणा 400 मीटर की रिले दौड़ में वर्षा यादव, प्रनिता सिंह, शीतल, दीप्ति सिंह, महिला शर्मा की टीम न तीसरा स्थान पाया। नेहा अग्रवाल के अनुसार दीप्ति सिंह को वाराणसी में 19 से 22 दिसंबर तक चलने वाली सीबीएसइ की नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए चयनित किया गया है। गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य आनंद स्वरुप सारस्वत ने सभी खिलाड़ी छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर गेल प्रबंधन ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed