{"_id":"32-156108","slug":"Auraiya-156108-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो-दो चांद दिखे,एक घूंघट में एक बदली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में दो-दो चांद दिखे,एक घूंघट में एक बदली में
Auraiya
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्योहार पर सुहागिनाें ने चांद दिखने पर अर्ध्य देनेे के बाद ही अपना व्रत तोड़ा । इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। त्योहार को लेकर नवविवाहिताआें में ज्यादा उत्साह दिखाई पड़ा। घरों में स्वादिष्ट परंपरागत व्यंजन बनाए गए थे।
मंगलवार को करवाचौथ का त्योहार परंपरागत उत्साह और श्रद्धा से मंनाया गया।
सुहागिन महिलाआें ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही नवविवाहिताएं सजना के लिए सजने लगी थी। करवाचौथ त्यौहार पर शहर के बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बाजार में महिला खरीदाराें की संख्या सबसे अधिक रही। चूड़ी से लेकर साड़ी की दुकानाें पर ग्राहकाें की बड़े पैमाने पर भीड़ लगी रहीं। सबसे ज्यादा खरीदारी चूड़ी व साड़ियाें की दुकानाें पर हुई। सुबह से ही चूड़ी, साड़ी समेत ब्यूटी पार्लरों में भीड़ लगी रही। शाम ढलते ही जैसे ही चांद दिखा पटाखों की गूंज के बीच सुहागिनाें ने चांद को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करने के बाद अपना निर्जला व्रत तोड़ा।
मंगलवार को करवाचौथ पर जहां चूड़ी व साड़ियों की दुकान पर भीड़ जुटी रहीं। वहीं करवा की दुकानों पर भीड़ लगी रहीं। आज करवा दस से लेकर पचास रुपए तक बिके।