{"_id":"32-151106","slug":"Auraiya-151106-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैजे से कई और बीमार भेजे गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैजे से कई और बीमार भेजे गए अस्पताल
Auraiya
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरैया में नहीं थम रहा हैजा, अब तक 52 प्रभावित
याकूबपुर (औरैया)। ग्राम ककरैया में फैले डायरिया से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को ग्राम पहुंचे चिकित्सक टीम को दर्जन भर नए पीड़ित मरीज मिले। जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया। गांव में फैली बीमारी को काबू में करने के लिए याकूबपुर-सहार के चिकित्सकों ने डेरा डाल दिया है।
सोमवार को बीमारी फैलने की खबर पाकर सीएमओ के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार के अधीक्षक डा.राजवीर सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर के चिकित्साधिकारी डा.एसके उदैनियां ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर 52 पीड़ित मरीजों को दवाइयां वितरित की। इस दौरान 16 लोगों की स्लाइड बनाई गई। चिकित्सा टीम ने एबुंलेंस से दर्जन भर मरीजों को प्रदीप यादव, स्वामी नाथ वर्मा की निगरानी में सहार अस्पताल भेजा। इस दौरान चिकित्सा टीम ने गांव में स्कूलों और नगर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराकर दवाइयां व ओआरएस वितरित किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचे शिवराम, ममता, सरोजनी, रणवीर, बादाम सिंह, ओम प्रकाश आदि पीड़ितों को चिकित्सकों ने भर्ती किया।
वहीं कुछ लोगों को आराम मिलने पर घर जाने दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा.राजवीर ने बताया कि गांव में डायरिया पर नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएमओ के निर्देश पर गांव में चिकित्साकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में दवाईयों की खेप भेज दी गई है। गांव पर निगरानी करने के लिए चिकित्सकोें को निर्देशित किया गया है।