{"_id":"32-151105","slug":"Auraiya-151105-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में शामिल होने को रवाना हुए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में शामिल होने को रवाना हुए व्यापारी
Auraiya
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सोमवार को कानपुर के गणेश पार्क में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट का महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिले के पदाधिकारी बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ रवाना हुए। व्यापारी नेताओं ने बताया कि सम्मेलन में व्यापारिक नीतियों के साथ ही व्यापारी हितों पर चर्चा की जाएगी और उनकी समस्याओं का निराकरण शासन स्तर से कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष राजेश बाजपेई व युवा जिलाध्यक्ष अमर विश्नोई के नेतृत्व में शहर से दो बसों में सवार व्यापारी सम्मेलन के लिए रवाना हुए। व्यापारियों में संगठन की इकाई मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू राजपूत व महामंत्री सर्फराज खान भी अपने हम पेशा भाईयों के साथ सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष श्री विश्नोई ने बताया कि सम्मेलन में एफडीआई, कानून व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के अलावा व्यापारियों की समस्याओं के अलावा उनकी क्षेत्रीय समस्याओं पर भी मंच पटल पर रखा जाएगा और उनके निराकरण के लिए ठोस रणनीति तय की जाएगी। साथ ही संगठन के पदाधिकारी शासन स्तर के मुद्दों पर भी चर्चा करके उनके निराकरण के लिए भावी रणनीति बनाएंगे।
इस मौके पर डा.सर्वेश आर्य, जिलामहामंत्री अश्वनी गुप्ता, श्रीराम पुरवार, विपिन मित्तल, राजू पांडेय, अनिल बाबा, सोनी विश्नोई, झल्लू गुप्ता, सतीश वर्मा, कल्लू विश्नोई, देवेंद्र वर्मा, चैनू अवस्थी, संजीव वर्मा, मुन्ना गहोई, प्रमोद गुप्ता, उमेश चौधरी आदि लोग शामिल थे।