{"_id":"32-144743","slug":"Auraiya-144743-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और कार भिड़ीं, दस यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और कार भिड़ीं, दस यात्री घायल
Auraiya
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर रोड महेंद्रा एजेंसी के पास शुक्रवार दोपहर कार में पीछे से आ रही टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दस सवारियां घायल हो गईं। वहीं दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कानपुर रेफर किया है। शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे एक टेंपो लगभग 12 सवारियाें को दिबियापुर से लेकर औरैया आ रही थी। दिबियापुर रोड स्थित महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के पास टेंपो में पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टेंपो पर सवार ग्राम सौंदेमऊ थाना दिबियापुर निवासी सोनू (20) पुत्र दृगपाल व तुुर्कीपुर निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी नेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। शेष आठ सवारियाें को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगाें ने सवारियाें को टेंपो से बाहर निकाला। मामूली घायल सवारियाें ने अपना इलाज पास के निजी अस्पताल में करा लिया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल महिला व युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन