फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गैरहाजिर हेडमास्टर का कटा वेतन

गैरहाजिर हेडमास्टर का कटा वेतन

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मौजूदा शिक्षा सत्र समाप्त होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। वहीं छुट्टियों से पहले ही परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल बन बिगड़ रहा है। अंतिम दौर में स्कूल जाने में टीचरों की उदासीनता की शिकायत पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर टीचर को नोटिस देकर वेतन काटे जाने की कार्रवाई करते हुए। साथ ही गंदगी मिलने पर टीचरों की जोरदार लताड़ लगाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता के निरीक्षण में एक बार फिर परिषदीय स्कूलों के शिक्षा मानकों की पोल खुल गई। बीएसए गुप्ता शनिवार को प्राथमिक व जूनियर विद्यालय ऊमरसाना आ गए। सरकारी वाहन रुकवाकर प्राथमिक विद्यालय ऊमरसाना आ धमके बीएसए को शिक्षामित्र संगीता विद्यालय संचालित करती मिलीं। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार द्विवेदी विद्यालय में नजर नही आए। उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। यहां भी उनके नाम के आगे रिक्त स्थान मिला। अर्जी भी मौके पर मौजूद न मिली। इस लिहाज से प्रधानाध्यापक को गैरहाजिर करार देते हुए बीएसए ने उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटे जाने का फरमान जारी किया। बाद इसके बीएसए समीप में ही स्थित जूनियर विद्यालय ऊमरसाना का निरीक्षण करने भी जा पहुंचे। यहां सभी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित न किए जाने और विद्यालय में गंदगी देख बीएसए ने टीचरों की जमकर क्लास ली। अगले बार के निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई और अवशेष छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित किए जाने की चेतावनी देकर बीएसए अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed