{"_id":"32-133726","slug":"Auraiya-133726-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के सूने मकान से हजारों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के सूने मकान से हजारों की चोरी
Auraiya
Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात कोतवाली से कुछ कदम दूर दरोगा के सूने मकान से पचास हजार की कीमत के सामान की चोरी हो गई। सुबह दरोगा के बच्चों को चोरी की जानकारी हुई।
विद्याराम पुत्र तुलाराम पुलिस विभाग में बतौर एसआई फर्रुखाबाद जिले में तैनात हैं । उनका परिवार पैतृक गांव खुदारामपुर थाना अजीतमल में रहता है । हाल ही में अजीतमल कस्बे के फिरोजनगर मोहल्ले में उन्होंने मकान खरीदा था । यहां उनका बेटा रिंकू और बेटी अलका रह कर के पढ़ाई कर रहे है। कोचिंग जाने के लिए दोनों शुक्रवार को चले गए। मकान में कंप्यूटर तथा अन्य जरूरी सामान है। रात में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने मकान के अंदर रखा इंवर्टर, स्टेपलाइजर, एलसीडी मोनीटर, दो डिजीटल कैमरे तथा और जरूरी कागजात सहित लगभग 50 हजार कीमत का सामान पार कर दिया ।सुबह दोनों स्कूल जाने के लिये गांव से आए। मेनगेट खोलते ही भौचक्के रह गए। उन्होंने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौके का मुयाअना भी किया ।