फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लुखरपुरा गांव पर टूट रहा दबंगोें व पुलिस का कहर

लुखरपुरा गांव पर टूट रहा दबंगोें व पुलिस का कहर

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। चोरी की घटनाओं के मुल्जिमों को शरण देने का आरोप लगाने वाले लुखरपुरा गांव के लोगों पर होटल मालिक और पुलिस का कहर टूट रहा है। दबंगों और पुलिस ने गांव के निर्दोष ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को जमकर पीटा। दो दिन से जुल्म और ज्यादतियां झेल रहे ग्रामीणों का आरोप है कि इन पर सत्ता पक्ष के नेताओं का हाथ है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर एसपी औरैया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दबंगों और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अगर दस दिन में कार्रवाई न हुई तो एसपी का घेराव किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने लुखरपुर गांव पहुंचकर पीड़ितों की व्यथा भी सुनी। उन्हें हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे, पूर्व विधायक केके राज, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवप्रताप राजपूत मंगलवार को एसपी औरैया से मिलने पहुंचे। उनकी मौजूदगी में ग्रामीणों ने बताया कि औरैया रोड पर मिर्ची ढाबा संचालित करने वाले सपा के कार्यकर्ता हैं। 26 अप्रैल को श्रीकृष्ण के मकान में दो लाख की चोरी हो गई। 30 अप्रैल को ललित कुमार के दुकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख का माल ले गए। इसी प्रकार राजू निवासी सुजानपुर और अनिल कुमार के घरों में चोरियां हुईं। सभी घटनाओं की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गांव के प्रेमचंद्र ने बताया कि 10 मई की रात 8 बजे वह अपने खेतों पर भूसा डाल रहा था, तभी गांव के दबंग अवैध असलहा लेकर उसके घर में घुस गए। लूटपाट करके भाग रहे लोगों का उसने गांववालों के साथ पीछा किया। उसका आरोप है कि लूटपाट करके भागे लोगों को मिर्ची ढाबे पर संरक्षण दिया गया। ग्रामीणों ने ढाबे में छिपे बदमाशों को पकड़ना चाहा तो ग्रामीणों और ढाबे पर रहने वाले दबंगों में मारपीट हुई।
विज्ञापन

इसके बाद दिबियापुर थाना पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक के इशारे पर गांव में जमकर कहर ढाया। गांव में अनिल राजपूत के घर पर उनकी पुत्री वंदना और पत्नी आशा देवी के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा गांव के श्रीकृष्ण, ललित बाबू, राजकुमार, गोरेलाल आदि के साथ भी अकारण मारपीट की गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत है। लोग अपने घरों पर नहीं रह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने एसपी को बताया कि पुलिस ने सत्ता पक्षों के लोगों से मिलकर गांव में दबंगई दिखाई है। निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर भी जुल्म ढाए गए हैं। भाजपा ने चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज किए जाने, निर्दोष ग्रामीणों पर जुल्म ढाने वाले दबंगों और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष को दी जानकारी
औरैया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने लुखरपुरा में दबंगों और पुलिसिया जुल्म की सिलसिलेवार जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें निर्देश दिया कि वे दस दिन तक एसपी के स्तर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार करें। यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा कार्यकर्ता एसपी आवास का घेराव करने पहुंच जाएं। प्रदेश नेतृत्व न्याय के लिए संघर्ष में उनके साथ है। जरूरत पड़ने पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में कूद पडे़ंगे।

एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
औरैया। एसपी संजय कक्कड़ ने लुखरपुरा गांव में पुलिस जुल्म की शिकायतों की निष्पक्ष जांच का भरोसा भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। उन्होंने मामले के संबंध में सीओ से भी जानकारी की। एसपी ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी। उन्हाेंने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी से मिलने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक छक्कीलाल, अनिल शुक्ला, लाखन सिंह राजपूत, महावीर शर्मा, अनंगपाल सिंह तोमर, आशाराम राजपूत, श्रीराममिश्रा, रमेश दिवाकर, रजनीश पांडेय, कृष्ण चंद्र साबरन, शशिभूषण सिंह, राजेश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed