{"_id":"32-123449","slug":"Auraiya-123449-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पाती छात्रों का हंगामा, प्रवेश पत्र, फीस लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पाती छात्रों का हंगामा, प्रवेश पत्र, फीस लूटी
Auraiya
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के प्रवेश पत्रों के वितरण को लेकर उर्मिला देवी इंटर कालेज बेलाझार में जमकर बबाल हुआ। करीब एक दर्जन उत्पाती छात्रों ने कालेज में प्रवेश पत्र लूट लिए और टीचरों के साथ मारपीट की। फीस वसूली के 8 हजार रुपए और 58 प्रवेश पत्र लूट लिए। पुलिस के पहुंचने की भनक पाकर छात्र वहां से भाग निकले। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने जा रहीं है। सोमवार को उर्मिला देवी इंटर कालेज बेलाझार में प्रधानाचार्य रीनू सिंह व उनके सहयोगी टीचर छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित कर रहे थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र रिंकू अपना प्रवेश पत्र लेने कालेज में आया। उसकी फीस पूरी जमा नहीं थी। उससे फीस का हिसाब कर प्रवेश पत्र लेने को कहा गया। बकाया फीस मांगने पर वह भड़क गया। थोड़ी देर बाद रिंकू सिंह और उसके अज्ञात साथी कालेज में घुस गए। उन्होंने प्रधानाचार्य के हाथ से लगभग 58 प्रवेश पत्र झपट्टा मारकर लूट लिए। इसके बाद कालेज के कार्यालय में रखी अलमारियों को तोड़ा। फीस वसूली के 8 हजार रुपए भी लूट ले गए। उत्पाती छात्रों ने टीचर श्याम सिंह, लालबहादुर, अनिल कुमार और राहुल के साथ मारपीट की। टीचर प्रवेश पत्र वितरण में उनका सहयोग कर रहे थे। पुलिस के आने की भनक पाते ही उत्पाती छात्र वहां से भाग गए। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने वसीम पुत्र साबिर व रिंकू पुत्र शहजाद निवासी चपटा सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी किए
औरैया। उर्मिला देवी इंटर कालेज बेलाझार में प्रवेश पत्र फाडे़ जाने की जानकारी प्रधानाचार्य ने डीआईओएस शांती यादव को दी। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय के प्रवेश पत्र से वंचित परीक्षार्थियों को कार्यालय में डुप्लीकेट प्रवेश पत्र निर्गत कर दिए गए हैं। उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।