{"_id":"32-123238","slug":"Auraiya-123238-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘73वां एक्ट लागू कराने को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘73वां एक्ट लागू कराने को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’
Auraiya
Updated Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 73 वें पंचायतराज एक्ट संशोधन को प्रदेश में लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया गया। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय और जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कही। वे शनिवार को राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन की दारुल सपा में हुए सम्मेलन से वापस लौटे हैं।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में इसके अलावा गांवों की तमाम समस्याओं व प्रधानों को विकास कार्य कराने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में एक बार प्रदेश में 73 वें संविधान संशोधन को लागू किया जा चुका है। सम्मेलन में एकल पद होने के कारण प्रधान पद पर भी आरक्षण व्यवस्था समापत करने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाने की रणनीति तय हुई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि इटैली के ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह यादव की कुछ दिन पूर्व नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनके परिवारीजनों को प्रदेश सरकार से बीस लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की मांग की। बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को आमंत्रित किया जाएगा।