{"_id":"32-123086","slug":"Auraiya-123086-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्रहीनता के संदेह में पत्नी का गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्रहीनता के संदेह में पत्नी का गला रेता
Auraiya
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चरित्रहीनता के शक में पति ने बनारसीदास मोहल्ले के चर्च में चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। महिला की चीख पर जब आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दिबियापुर के ग्राम बहादुरपुर निवासी सुमन देवी (40) पत्नी जगदीश सिंह धरमपुर में सफाईकर्मी थी। सुनियोजित तरीके से गुरुवार रात जगदीश बनारसीदास मोहल्ले के चर्च में पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसने प्रार्थना के बहाने सुमन और अपनी पुत्री ज्योति को भी चर्च बुला लिया। ज्योति चर्च में प्रार्थना करने लगी। इसी बीच जगदीश पत्नी को अलग ले जाकर बात करने लगा। इसी दौरान उसनेे चाकू से सुमन का गला रेत दिया। महिला की चीख पर प्रार्थना कर रहे डेविड लाल, उनकी पत्नी संजना और ज्योति मौके पर पहुंचे तो जगदीश उनको धमकाते हुए भाग निकला।
सूचना पर पहुंचे सीओ सदर विद्यासागर मिश्रा और एसएसआई रामबाबू सिंह ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। पूछताछ के लिए पुलिस डेविडलाल और संजना को कोतवाली ले गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कचहरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसआई ने बताया कि अवैध संबंधों की की वजह से हत्या हुई है।