फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धा का आगाज

अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धा का आगाज

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। गेल में 20वीं अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धाओं (आईआरएसएम) का शनिवार को गेल गांव में रंगारंग आगाज हुआ। 1 फरवरी को ही गेल इंडिया लिमिटेड को देश भर कीसार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में महारत्न कंपनी का दर्जा मिलने पर खुशी दोगुनी हो गई। चार दिनों तक चलने वाली खेल स्पर्धा का शुभारंभ दिल्ली कारपोरेट से पहुंचे गेल के निदेशक प्रोजेक्ट आरडी गोयल ने किया।
विज्ञापन

गेल गांव के विवेकानंद स्पोर्टस ग्राउंड में गेल के निदेशक प्रोजेक्ट आरडी गोयल ने कहा कि शुक्रवार को ही गेल को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में महारत्न कंपनी का दर्जा मिला है। महारत्न का दर्जा मिलने से गेल एवं उनके कर्मचारियों को कई सहूलियतें मिलेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों को खेल भावना से खेलने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों को इन्फार्मेशन टेक्नालाजी का दुरुपयोग न करने और नैतिकता पर टिके रहने की हिदायत भी दी। दिल्ली से आए कार्यकारी निदेशक (पीसी) सीएन त्रिवेदी ने कहा कि खेलों से टीम भावना पैदा होती है। टीम भावना के मदद से मैदान में खेल जीता जाता है और प्लांट में कर्मचारी अच्छा प्रदर्शन कर पाता है। इसलिए सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली। गेल गीत आशा विश्वास हौसला है साथ....की धुन के बीच अधिकारियों ने गेल का खेल ध्वजारोहण किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे एवं सफेद कबूतरों को छोड़कर शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 फरवरी तक चलने वाली स्पर्धाओं के दौरान बास्केटबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश भर के छह रीजनों के 120 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शुभारंभ अवसर पर गेल के दिल्ली कारपोरेट आफिस से पहुंचे निदेशक आरडी गोयल, कार्यकारी निदेशक पीसी सीएन त्रिवेदी, महाप्रबंधक पीसी एमबी गोहिल के साथ गेल पाता के कार्यकारी निदेशक जीसी द्विवेदी, महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक आरके चौबे, महाप्रबंधक एसी पांडेय, महाप्रबंधक एमआर मेश्राम, महाप्रबंधक पी मुरुगेशन, गेल दिबियापुर के प्रभारी एके त्रिपाठी, डीजीएम सिविल एनके परमार, एसएस अग्रवाल, गेल डीएवी प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत, डीजीएम केआरएम राव, डीजीएम एसआर दास, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट एचएस विष्ट, प्रदोष भारद्वाज, दीपक वाष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed