{"_id":"32-112909","slug":"Auraiya-112909-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाई पीने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाई पीने से युवक की मौत
Auraiya
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर क्षेत्र के पुरानी कलेक्ट्रेट कांशीराम कालोनी में शनिवार की रात युवक ने संदिग्धावस्था में डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अब तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
पुरानी क लेक्ट्रेट कांशीराम कालोनी निवासी विश्नू सोनी (23) पुत्र स्व. हरीओम सोनी मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे अपने घर आया और डाई पी ली। जब परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के डाई पीने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन वर्मा ने बताया कि अब तक उन्हें घटना के बावत कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।