फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सहकारी समितियों में सपाइयों का कब्जा

सहकारी समितियों में सपाइयों का कब्जा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र की कई साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार को हुए चुनाव में अधिकांश समितियों पर सपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज कराई है। निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सदस्यों व उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को चुनाव परिणाम सबसे पहले साधन सहकारी समिति मिहौली का आया। यहां अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह यादव और उपाध्यक्ष पद पर अमर सिंह पाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ ही साधन सहकारी समिति में सदस्यों की सूची में शिव सिंह यादव, शिव मोहन, राजीव कुमार, जदुनाथ सिंह, सुखवीर सिंह, अपर सिंह, श्रीकृष्ण, रामबाबू, राकेश बाबू, देवी दयाल शामिल हैं। सदस्यों व सपाइयों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि उनकी जीत सपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण हुई है। खेती के समय किसानों को आने वाली दिक्कतों को देखते हुए समय से खाद, पानी मुहैया करना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं औरैया सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष सुरेश दुबे, उपाध्यक्ष कल्यान सिंह चुने गए। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह सेंगर, राकेश चतुर्वेदी, ललैया शुक्ला, राज नरायन वर्मा, विशाल दुबे, रानू, लल्लन दुबे, राजीव शुक्ला, वीपी पाल आदि मौजूद रहे। सपा नेता विश्वनाथ सिंह सेंगर ने कहा कि जिले की अधिकाश संघों को सपा प्रत्याशी जीते है। सहकारी समितियों पर चुनाव के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं कोतवाली प्रभारी ब्रज मोहन वर्मा ने पुलिस बल के साथ संघों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed