{"_id":"6251d227c893f071ba454a47","slug":"96-22-percent-voting-in-mlc-elections-auraiya-news-knp690320789","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में 96.22 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में 96.22 फीसदी मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में 96.22 फीसदी मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से चार बजे तक वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। जिलाधिकारी, एसपी, एडीएम ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया।
जिले के सात मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। इनमें 1192 मतदाताओं को वोट डालना था। कुल 1147 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सदर तहसील मतदान केंद्र पर नगर पालिका के सभासद, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने वोट डाला।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्र के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल बड़ी संख्या में तैनात रहे। गेट के बाहर मतदाताओं की जांच की गई। मोबाइल व अन्य सामान बाहर ही जमा करा लिया गया।
चार जोनल मजिस्ट्रेट, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों से चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की गई।
जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा, एडीएम रेखा एस चौहान ने बिधूना, अजीतमल, औरैया आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
26 वोटरों को मिले सहायक
एमएलसी चुनाव में जिले के 1192 वोटर में 26 ने सहायक लिया। इस चुनाव में निरक्षर, अशक्त और बीमार लोगों को सहायक दिया जाता है। जनपद में 52 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि जिन लोगों को सहायक मिला, उनका वोट सहायकों ने डाला।
पोलिंग बूथ मतदाता कुल पड़े मत
एरवाकटरा 111 105
बिधूना 169 166
सहार 151 147
फफूंद 197 187
अजीतमल 170 166
औरैया 240 230
अछल्दा 154 146
-----------------------------------
योग 1192 1147
हेल्पर वोट पर सपा विधायक ने की आपत्ति
बिधूना। विधायक रेखा वर्मा व सपा नेत्री रचना सिंह ने उपजिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर से हेल्पर वोट पर आपत्ति जाहिर की। कहा कि सत्ता पक्ष की तरफ से दबाव बना कर उनके समर्थकों के हेल्पर वोट डलवाए जा रहे हैं।
इसे रोका जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट बनाने का काम ब्लाक व नगर पंचायत से हुआ है। वहां पर किसी ने हेल्पर वोट का आवेदन किया होगा तो उसे हेल्पर मिला है।
बूथों पर नहीं दिखे सपा नेता
औरैया। एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपाई सुबह से पोलिंग बूथ के बाहर डेरा डाले नजर आए और शाम चार बजे तक डटे रहे। जबकि सपा नेता नहीं दिखे। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई।