फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पंचनद प्रर्दंशनी का उद्घाटन पांच मार्च को अजीतमल में

पंचनद प्रर्दंशनी का उद्घाटन पांच मार्च को अजीतमल में

Mon, 04 Mar 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पंचनद प्रर्दंशनी का उद्घाटन पांच मार्च को अजीतमल में
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की ओर से आयोजित उपमंडी स्थल बाबरपुर में पंचनद प्रर्दशनी का आयोजन हर वर्ष की तरह किया जा रहा है। पचनद प्रदर्शनी में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दी है। आसमानी झूले और खेल खिलौनों की दुकानें प्रदर्शनी स्थल पर लगना शुरू हो गई है। भव्य बनाने के लिए अबकी बार काला जादू और सर्कस भी लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की ओर से पचनद प्रदर्शनी का पंडाल भव्य बनाया जा रहा है। सफाई आदि की भी व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसके तहत अखिल भरतीय कवि सम्मेलन 14 मार्च को प्रदर्शनी पंडाल में किया जाएगा। इसमें हास्य कवि जानी बैरागी, गीतकार अरूण तिवारी गोपाल, शृंगार रस की कवयित्री नीलम कश्यप, गीत एवं गजल गायक रविंद्र शर्मा, शृंगार के कवि रामेंद्र त्रिपाठी, हास्य कवि भगवान मकरंद एवं गजल गायक अजय अंजाम, ओज के कवि विनय शुक्ल तथा सतीश मधुप आदि भाग लेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल ने बताया कि पंचनद प्रदर्शनी का उद्घाटन पांच मार्च को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा किया जाएगा। 14 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन प्रर्दशनी पंडाल में किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन



-पंचनद प्रदर्शनी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 14 मार्च को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed