फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पूरे जनपद को जल्द किया जाए ओडीएफ : जिलाधिकारी

पूरे जनपद को जल्द किया जाए ओडीएफ : जिलाधिकारी

Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूरे जनपद को जल्द किया जाए ओडीएफ : जिलाधिकारी
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में ककोर स्थित कलक्ट्रेट के सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जनपद को जल्द ओडीएफ घोषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा। शासन द्वारा नौ नवंबर से 19 नवंबर तक जनपद में स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस प्रतियोगिता आयोजित होंगी। इस दौरान जन समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सूचनाएं शिक्षा एवं संचार से संबंधित आईसी गतिविधियां कर सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन बढ़ावा देने के लिए कंपोस्ट पिट, डस्टबिन बायोगैस आदि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत शौचालय दिवस के व्यापक एवं जनसमुदाय की सहभागिता के लिए ग्राम पंचायत, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय बैठक घर-घर संपर्क, स्वच्छता रैली, स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वछाग्रहियों, प्रधानों आदि को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


जनपद के सभी पंचायत घरों में खुले में शौच मुक्त भारत से संबंधित बोर्ड लगाया जाए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु कंपोस्ट पिट का निर्माण, नीले एवं हरे डस्टबिन के माध्यम से अपशिष्ट के पृथक्कीकरण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वह इन गतिविधियों में को संबंधित गांवों में करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे जनपद को जल्द किया जाए ओडीएफ : जिलाधिकारी
19 नवंबर को मनाया जाएगा विश्व शौचालय दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed