{"_id":"5a9ede304f1c1b4d588bbccd","slug":"91520361008-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग जांच के लिए नहीं करा रहा उपलब्ध दस्तावेज, विवेचना लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग जांच के लिए नहीं करा रहा उपलब्ध दस्तावेज, विवेचना लटकी
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर(औरैया)। उपडाकघर एनटीपीसी में 13 लाख रुपये गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुए एक माह बीतने को है। लेकिन अभी भी विवेचना के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में विभाग टाल मटोल कर रहा है। विवेचक के अनुसार वह सोमवार को डाकघर दिबियापुर गए थे। उन्होंने डाक निरीक्षक से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
नौ फरवरी को दिबियापुर थाने में डाक निरीक्षक योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उपडाकघर एनटीपीसी के विवेक कुमार एवं दिबियापुर डाकघर के जयप्रकाश ने विभिन्न खातों में गड़बड़ी करके 13 लाख रुपये सरकारी राजस्व का गबन कर लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुए एक माह बीतने को है। लेकिन अभी तक जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसका कारण अभी तक विभाग द्वारा विवेचना के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराया जाना है। मामले की विवेचना कर रहे दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार के अनुसार वह सोमवार को भी डाक निरीक्षक योगेश कुमार से मिलकर जांच में जरूरी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बकौल अशोक कुमार, योगेश कुमार ने बताया है कि उन्होंने दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए लिखापढ़ी की है। जल्द ही दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह दस्तावेज मिलने के बाद विभागीय जांच के बारे में जानकारी करेंगे। इसके बाद डाक कर्मियों के बयान लिए जाएंगे। इस संबंध में डाक अधीक्षक इटावा आरएन यादव का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई मांगपत्र नहीं आया है। मांगपत्र आने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- डाक विभाग जांच के लिए नहीं करा रहा उपलब्ध दस्तावेज, विवेचना लटकी
- डाक अधीक्षक इटावा का कहना, अभी तक कोई मांग पत्र नहीं मिला
- एनटीपीसी उपडाकघर में 13 लाख गबन का मामला