फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने किया रास्ता जाम

अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने किया रास्ता जाम

Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने किया रास्ता जाम
उरई। अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने गुरुवार को हमीरपुर- जोल्हूपुर हाईवे जाम कर दिया। वे अन्ना जानवरों को पकड़वाने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जिले में अन्ना जानवरों की संख्या में इजाफा होने से किसान परेशान हैं। वे कड़कड़ाती सर्दी में रातभर खेतों में जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। अन्ना जानवरों को पकड़ने वाले के लिए कई बार मागं करने के बाद भी प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया। इससे गुस्साए किसानों ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। इससे हमीरपुर व जोल्हूपुर की ओर वाहनों की लंबी- लंबी लाइनें लग गई। करीब तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थानाध्यक्ष अशोक उपाध्यय व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजहर बेग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया। काफी देर समझाने के बाद किसान शांत हुए और रास्ता खोला। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने अन्ना समस्या के लिए ठोस इंतजाम नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


कदौरा के किसान हबीब, जियालाल, सुनील, राजेश, रुआब खान आदि ने बताया कि बुधवार की रात में अन्ना जानवरों ने क्षेत्र में करीब 90 बीघा की चना व मटर की फसलों को नष्ट कर दिया है, लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मौन है। उन्होंने मांग की कि अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए इलाके में स्थायी गौशालाएं शुरू की जाएं। तब तक स्थायी गोशाला का इंतजाम नहीं होता अस्थायी तौर पर प्रशासन इंतजाम करें।

तीन घंटे तक जाम रहा हमीरपुर व जोल्हूपुर हाईवे
दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed