{"_id":"5a3aa9bc4f1c1b4c528babbe","slug":"91513793980-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ककोर में हर बस स्टाप लेकर जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ककोर में हर बस स्टाप लेकर जाएगी
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ककोर मुख्यालय से होते हुए जाने वाली हर बस गुरुवार से ककोर में रुकेगी। परिवहन मंत्री के आदेश पर डिपो प्रशासन ने वहां से जाने वाले सभी चालक, परिचालकों को ठहराव के निर्देश दिए हैं। ककोर होते हुए आठ बसें निकलती है जो अब वहां खडे़ यात्रियों को लेकर जाएंगी।
ककोर कस्बा के समीप स्थित जिला मुख्यालय होने के बावजूद रोडवेज बसें नहीं रुकती थी। कस्बा सहित आस पास क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बुधवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ककोर कस्बा पहुंचे। यहां लोगों ने बस स्टाप को रुकवाने की मांग की। उन्होंने तत्काल औरैया डिपो के एआरएम को बसों के रुकवाने को कहा था।
एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने वहां से गुजरने वाली बसों के चालक परिचालकों को ककोर में ठहराव के निर्देश दिए हैं। विभाग की माने तो ककोर से होते हुए करीब आठ बसें कानपुर देहात के रसूलाबाद, कन्नौज, फफूंद, बिधूना जाने वाली बसों के ठहराव से कस्बा सहित आस पास के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री के आदेश के बाद चालकों परिचालकों को निर्देशित करने के साथ साथ स्टेशन में नोटिस चस्पा कर दी गई। आज से सभी बसें वहां से यात्रियों को लेकर जाएंगी। जो भी बस वहां नहीं रुकेगी उसके चालक व परिचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।