फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   90 thousand rupees were stolen from the trunk of the bike...

Auraiya News: बाइक की डिकी से 90 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees were stolen from the trunk of the bike...
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर उत्तरी निवासी प्रदीप अवस्थी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार दोपहर को वह शहर की कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने गए थे। 90 हजार रुपये निकालने के बाद उन्होंने रुपयों को झोले में डालकर बाइक की डिकी में रख लिया। इसके बाद वह फूलमती मंदिर के पास दुकान पर सामान खरीदने लगे। तभी तीन युवकों ने उनकी डिग्गी में रखा रुपयों से भरा झोला निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के डिकी से पैसे निकालने व बाइक पर बैठकर भागने की घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी उसका बैंक के अंदर से ही पीछा कर रहे थे। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला हुआ है तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed