{"_id":"5a3bf1dc4f1c1b74698c32bd","slug":"81513877980-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में गाने बजे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में गाने बजे तो होगी कार्रवाई
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। रोडवेज की बसों में गाना बजाने पर चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। शासन के आदेश के बाद डिपो प्रशासन ने चालकों आदेश का पालन करने को कहा है।
डिपो में करीब एक दर्जन ऐसे चालक चिह्नित किए गए हैं, जो रात में सफर के दौरान तेज आवाज में सुना करते हैं। चालकों का कहना है कि रात में बस चलाते समय नींद न आए इस लिए गाना बजाया करते हैं। मगर तेज आवाज में बजने वाले गाने से सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कत होती है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक पहुंची। शासन ने डिपो प्रशासन को गाने बजाने पर रोक लगा दी। साथ ही आदेश का पालन न करने वाले चालक व परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है।
एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने चालकों को बस में सफर के दौरान गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया कि ऐसे चालकों की संख्या डिपो में कम है जो यात्रा के दौरान गाना बजाते हैं।
विज्ञापन
चार संविदा चालकों पर गिर सकती है गाज
औरैया। डिपो में चार संविदा चालकों पर गाज गिरने वाली है। बताया जा रहा है कि इन चालकों ने 10 दिन से कम ड्यूटी की है। परिवहन नियम के मुताबिक एक चालक को कम से कम एक माह में 22 दिन ड्यूटी करना चाहिए। सूत्रों की माने तो चार ऐसे चालक संज्ञान में आए हैं, जिन्होने 10 दिन भी ड्यूटी नहीं की है। विभाग की माने तो बहुत जल्द उनकी संविदा खत्म करने के आदेश हो सकते हैं। इस संबंध में एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।