फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो सौ मीटर दूर रहेगी आम जनता, वीडियो कैमरों में कैद होगी अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्र्तिया

दो सौ मीटर दूर रहेगी आम जनता, वीडियो कैमरों में कैद होगी अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्र्तिया

Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो सौ मीटर दूर रहेगी आम जनता, वीडियो कैमरों में कैद होगी अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्र्तिया

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)।
अजीतमल ब्लाक प्रमुख के खिलाफ शनिवार को फफूंद मार्ग स्थित खंड विकास भवन कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। प्रशासन फफूंद आने और जाने जाने के लिए रूट डायवर्जन किया है। फफूंद जाने वाले वाहन अजीतमल तिराहे से गुरजेंगे तो फफूंद से आने वाले वाहन बाबरपुर तिराहे से प्रवेश करेंगे।


शुक्रवार को खंड विकास भवन कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर तय किया आम जनता, वोटिंग स्थल के दो सौ मीटर की दूर पर रहेगी। अविश्वास प्रस्ताव की पूरी प्रक्रिया कैमरे में कैद की जाएगी। उधर अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। शांति बनाए रखने के लिए वाहनों के आवागमन के मार्ग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



पीठासीन अधिकारी/एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार ने बताया कि फफूंद जाने वाले वाहनों को अजीतमल तिराहे से बाबरपुर होते हुए तथा फफूंद से आने वाले वाहनों को अजीतमल की जगह बाबरपुर तिराहे होते हुये निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर्मचारी शनिवार सुबह आठ बजे से खंड विकास कार्यालय अजीतमल में मौजूद रहेंगे। सुबह के 11 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नियुक्त कर्मचारियों, अधिकारियों के अलावा सिर्फ बीडीसी सदस्यों को ब्लाक परिसर में जाने की अनुमति दी गई है। अन्य लोगों को बेरीकेडिंग लगाकर दो सौ मीटर दूर रोके जाने की व्यवस्था की गई है। सारी प्रक्रिया परिसर के बाहर व अंदर वीडियो कैमरों में कैद की जाएगी। किसी अन्य व्यक्ति को ब्लाक परिसर में आने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीतमल ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी वोटिंग, प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन
- फफूंद से आने वाले वाहन बाबरपुर तिराहे से आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed