फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   77.26 percent voting in third phase

तीसरे चरण में 77.26 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
77.26 percent voting in third phase
ग्राम पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में शनिवार को अजीतमल और अछल्दा ब्लाकों में ग्राम प्रधान की 129 व ग्राम पंचायत के 223 वार्डों पर मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शाम 4.30 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में दोनों ब्लाकों के कुल 224954 मतदाताओं की तुलना में 77.26 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


अजीतमल में कुल 102630 मतदाताओं के सापेक्ष 78.13 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं अछल्दा में कुल 122324 वोटरों की तुलना में 76.39 फीसदी मतदाताओं ने 376 मतदेय स्थलों पर वोट डाले। स्थानीय पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की कड़ी चौकसी में आयोग के नामित प्रेक्षक सहित डीएम और एसपी निरंतर बूथों चौकस निगाह रखे रहे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे दौर में अजीतमल व अछल्दा ब्लाकों में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए हुए मतदान में वोटरों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले को लाल कार्ड देकर थाने में नजरबंद किया गया तो बूथों पर भीड़ जमा होने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ कर पिछले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के अपनी बखूबी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के शुरूआती दौर से बूथों पर वोट डालने को वोटरों का तांता ही लगा रहा। कड़ी सुरक्षा बलों के साए में हुए मतदान के दौरान शासन से नामित प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी सहित डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी निरंतर बूथों की खाक छानते रहे।

पूरे दिन चली मतदान प्रक्रिया में दोनों ब्लाकों में तीसरे चरण के लिए 77.26 फीसदी मतदान हुआ। अजीतमल में 78.13 तो अछल्दा में 76.39 फीसदी मतदान दर्जकिया गया। तीसरे चरण के मतदान के शुरुआती दौर से ही मतदाता ग्राम प्रधान 1193 व वीडीसी के 223 वार्डों के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद करने को उतावले दिखाई दिए।

तीसरे चरण में शामिल प्रधान पद के दावेदार
1- अजीतमल में  67 पदों पर 577 दावेदार
2- अछल्दा में 61 प्रधान पद पर 616 दावेदार

इंसेट
ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों -
अजीतमल ब्लाक -  133 सीटें
अछल्दा ब्लाक     -  90 सीटें

ब्लाकवार मतदान पर एक नजर
समय            अजीतमल     अछल्दा     औसत(मतदान)
--------------------------------------
9 बजे         11.08     12.16     11.62
11 बजे     31.13     30.16     30.64
01 बजे     52.63     51.10    51.86
03 बजे     69.11    65.55     67.33
4.30 बजे    78.13    76.39    77.26
-----------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े ब्लाकवार प्रतिशत में हैं।
-----------------------------------
जोनवार ऐसे चला मतदान --
ब्लाक     - अजीतमल
समय     प्रथम     द्वितीय    तृतीय    चतुर्थ    पंचम     षष्टम   औसत
----------------------------------------------------
9 बजे    12.60      10.00    09.50    13.50    12.00    12.00   11.08     
11 बजे   28.40     33.00    28.70    32.00    32.60     34.00  31.13
01 बजे   51.40     53.00    52.30    53.00    53.30     55.00  52.63
03 बजे   63.80     67.00    70.00    70.90    73.30   69.66   62.11     
4.30बजे 73.40     79.00    79.00    77.35    78.70    81.38  78.13
-------------------------------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े जोनवार प्रतिशत में हैं।
ब्लाक - अछल्दा
समय     प्रथम     द्वितीय    तृतीय    चतुर्थ    पंचम     षष्टम   औसत
-------------------------------------------------------
9 बजे    13.00      13.00    09.00    10.00    12.00     13.20  11.26     
11 बजे   29.50     34.02    24.60    36.00    28.00     30.83  30.64
01 बजे   53.40     53.33    46.60    51.00    48.00     53.62  51.86
03 बजे   67.30     72.18    69.25    64.00    67.00    69.18  67.33     

4.30बजे 75.31     78.25    79.29    75.20    72.50    77.00  77.26
-------------------------------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े जोनवार प्रतिशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed